फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Reach remote areas of the benefits of government service

दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सरकारी सुविधा का लाभ

Fri, 23 Jan 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Jan 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने दूरदराज के इलाकों तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाया जाएगा। अधिकारी, कर्मचारी गांवों में कैंप लगाकर समस्याओं का निदान करेंगे।

विज्ञापन

कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब डीएम ने कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को प्राथमिकता से चलाया जाएगा। वह स्वयं गांवों मे कैंप लगाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारियों के साथ ही तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी गांवों में शिविर लगाकर जनता की समस्याओं को सुलझाएंगे। जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। कहा कि गांव, ब्लाक, थाना स्तर पर समस्याओं का निपटारा हो जाएगा तो जनता को इसका निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। आपदा प्रबंधन तंत्र को और गतिशील किया जाएगा। स्वयंसेवकों को सक्रिय करने के साथ ही उपकरणों को दुरुस्त कराया जाएगा। निरंतर आपदा प्रबंधन का अभ्यास कराया जाएगा। आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी।  वह निरंतर विभागवार विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे, व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के संबंध में उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में दो कंपनियां आधार कार्ड बनाने का काम कर रही हैं। फिलहाल 8-10 जगह कैंप लगाए जाएंगे। जल्द ही न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed