फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ran sanstha ne sarasvatee aur uday sinh ko diya varishth mahila-purush sammaan

रं संस्था ने सरस्वती और उदय सिंह को दिया वरिष्ठ महिला-पुरुष सम्मान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
ran sanstha ne sarasvatee aur uday sinh ko diya varishth mahila-purush sammaan
रालम पातों में आयोजित कार्यक्रम में रं समुदाय के लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
रं कल्याण संस्था रालम-पातों की ओर से आयोजित रं महोत्सव एवं वार्षिक सम्मेलन संपन्न हो गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में रं समुदाय के लोग शामिल हुए। रं समुदाय ने परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी गई।
विज्ञापन

तीन दिवसीय आयोजन में ग्राम सभा रालम-पातों के लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शानदार नृत्य के साथ मनमोहक झांकियां निकाली। महिलाओं ने रं भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गयी। रं कल्याण संस्था रालम-पातों इकाई के अध्यक्ष नेत्र सिंह दरियाल(नीरज) ने सीमांत क्षेत्र में बसे हुए लोग आज भी अपनी संस्कृति को संरक्षित किए हुए हैं यह गर्व का विषय है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लोगों को सम्मानित किया गया। स्व.खिमन सिंह दरियाल को मरणोपरांत रालम पांतों रं रत्न से नवाजा गया। स्व.दरियाल की परपौत्री द्रोपदी देवी और नाती प्रदीप सिंह को यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ महिला पुरुष सम्मान सरस्वती देवी और उदय सिंह कर्तवाल को प्रदान किया गया। विशिष्ट सम्मान शिनो देवी और पुजारी जगदीश सिंह दरियाल को दिया गया। इसके अलावा अन्य महिला-पुरुषों को भी पुरस्कृत किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सौ से अधिक लोगों को निशुल्क दवा वितरित की गई। सभी लोगों ने 2020 में फिर से महोत्सव का आयोजन करने का संकल्प लिया। इस आयोजन में मुख्य संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल, रालम-पातों इकाई के संरक्षक हीरा सिंह दरियाल, कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह दरियाल, गणेश सिंह मर्छाल, नेत्र सिंह दरियाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed