{"_id":"68277596c0600c0db00c2927","slug":"rain-in-muwani-dharchula-askot-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-127907-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुवानी, धारचूला, अस्कोट में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुवानी, धारचूला, अस्कोट में बारिश
Fri, 16 May 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
मुवानी/धारचूला/अस्कोट। जिले के मुवानी, अस्कोट, धारचूला क्षेत्र में बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। अंधड़ के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान गिरा तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और मुवानी, अस्कोट, धारचूला, बलुवाकोट, जौलजीबी सहित अन्य हिस्सों में बारिश हुई। अंधड़ से लोग परेशान रहे। आधे से एक घंटे बाद बारिश थमी तो लोगों को राहत मिली। संवाद
विज्ञापन