{"_id":"e87ca018f8c788726e542a64fdbbb5b7","slug":"rain-from-early-saturday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार तड़के से हो रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार तड़के से हो रही बारिश
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Apr 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले में शनिवार के तड़के दो बजे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से तमाम सड़कों में मलबा आया है। कहीं से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने की सूचना है।
जिला मुख्यालय के साथ ही मुनस्यारी, नाचनी, अस्कोट, थल, डीडीहाट समेत सजिले के सभी हिस्सों में शनिवार तड़के से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पिथौरागढ़-थल, थल-मुनस्यारी, होकरा सड़क में कई स्थानों में मलबा आया है। यातायात के लिए कोई भी सड़क बंद नहीं है।
गुंजी, गर्ब्यांग, कालापानी मिलम, नामिक, राजरंभा, खलियाटाप आदि में दिनभर हिमपात होने की सूचना है।
चंपावत में लगातार हुई बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही और वाहनों की आवाजाही पर भी इसका असर पड़ा, लेकिन बेमौसमी बारिश से सबसे अधिक नुकसान फसलों को हुआ। सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी डीके पंत ने बताया कि शनिवार को चंपावत में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। शनिवार दिनभर बारिश होती रही। बारिश के चलते ठंड में भी इजाफा हुआ है। वाहनों की आवाजाही भी कम रही। अलबत्ता बारिश के बावजूद ज्यादातर मोटर मार्ग खुले रहे।