फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Radiologist went on leave, ultrasound stopped in government hospitals

Pithoragarh News: रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर गए, सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड ठप

Tue, 01 Apr 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Apr 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Radiologist went on leave, ultrasound stopped in government hospitals
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बंद दरवाजे। संवाद
पिथौरागढ़। पांच लाख से ज्यादा की आबादी वाले सीमांत जिले में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड ठप हो गए हैं। बुधवार जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में 80 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचे। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से उन्हें निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों या प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

जिलेभर के किसी भी सीएचसी और महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट पर जिले की सभी गर्भवतियों के साथ ही अन्य मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी है। मंगलवार को रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप गए। रोजाना धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, कनालीछीना, मूनाकोट सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से 50 से अधिक गर्भवतियां और 30 से अधिक मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से सभी को निराश लौटना पड़ा या मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जल्दी ही रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की जाएगी। अल्मोड़ा से व्यवस्था पर रेडियोलॉजिस्ट के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कक्ष का ताला खुलने का इंतजार करती रही लक्ष्मी
मुनस्यारी के गोल्फा निवासी लक्ष्मी ने बताया कि वह पेट में दर्द होने से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए वाहन बुक कर 125 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंची थीं। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने की जानकारी नहीं मिलने से वह अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर दरवाजा खुलने का इंतजार करती रहीं। देर से जानकारी मिलने के बाद निजी क्लीनिक जाना पड़ा। इसी तरह बंगापानी की अनीता देवी ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत पर वह जिला अस्पताल आई थीं। चिकित्सक ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। रेडियोलॉजिस्ट न होने से उन्हें निजी केंद्र जाना पड़ा। वहां भी अल्ट्रासाउंड के लिए नंबर लगाना पड़ा।
गर्भवतियों को नहीं मिल पाएगी फ्री जांच की सुविधा

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक रेडियोलॉजिस्ट एक महीने के अवकाश पर हैं। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो सीमांत जिले की गर्भवतियों के साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल सकेगी। उन्हें जांच के लिए निजी क्लीनिक जाकर अतिरिक्त धन खर्चने के साथ ही परेशानी भी झेलनी पड़ेगी।

कोट

रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। गर्भवतियों को परेशानी न हो इसके लिए बातचीत चल रही है। अल्मोड़ा से रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था करने के प्रयास हो रहे हैं। पांच अप्रैल से जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शुरू होंगे। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed