Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Radiologist on leave; patients returned disappointed

Pithoragarh News: रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर, मरीज बैरंग लौटे

Mon, 06 Jul 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 06 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Radiologist on leave; patients returned disappointed
चंपावत। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अस्पताल की कुल ओपीडी 450 के पार पहुंच गई लेकिन इस भारी भीड़ के बीच अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों की पोल खुल गई। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट और अस्थि रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक सर्जन) के छुट्टी पर होने के कारण दूर-दराज से आए मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके, मरीजों को बिना इलाज और जांच के बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। सबसे अधिक 120 मरीजों ने फिजिशियन डॉ. अजय कुमार से परामर्श लिया। बदलते मौसम के बीच वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल में तैनात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप बिष्ट के विशेष अवकाश पर होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आए मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ा। अस्पताल में हर रोज 40 से अधिक लोगों के अल्ट्रासाउंड होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि हड्डी रोग से संबंधित मरीजों के लिए किसी भी प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजाम नहीं था। हड्डी संबंधी इलाज के लिए हर रोज करीब 80 मरीज इलाज के लिए आते हैं। पीएमएस डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के अवकाश से लौटने के बाद संबंधित सेवाएं फिर से सामान्य रूप से संचालित होने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed