फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Questions raised on the quality of Madkot-Tomik road, allegations of collusion

Pithoragarh News: मदकोट-तोमिक सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, मिलीभगत का आरोप

Sun, 25 Jan 2026 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Jan 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of Madkot-Tomik road, allegations of collusion
बंगापानी (पिथौरागढ़)। मदकोट-तोमिक पीएमजीएसवाई मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। सड़क पर ठेकेदार की ओर से चिह्नित स्थानों पर सड़क की जांच करने और सैंपल लेने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मिलीभगत का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारी, ठेकेदार की कारस्तानी पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पूर्व में मदकोट-तोमिक पीएमजीएसवाई मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। उन्होेंने मोटर मार्ग की जांच की मांग कुमाऊं आयुक्त और डीएम से की थी। बीते शुक्रवार को एनपीसीसी धारचूला, ब्रिडकुल और पीएमजीएसवाई की एक टीम पत्थरकोट पहुंची और मोटर मार्ग का निरीक्षण कर उसे जांचा परखा।
विज्ञापन

इधर, जिला पंचायत सदस्य भावना दानू और स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मार्ग की जांच करने से पूर्व शिकायतकर्ताओं को सूचना नहीं दी गई। टीम के पहुंचने की भनक लगने पर ग्रामीण स्वयं मौके पर पहुंचे। आरोप है कि टीम से ग्रामीणों ने जिन स्थानों से सैंपल लेने की मांग की वहां से सैंपल नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने अपने कर्मियों के माध्यम से जहां मोटर मार्ग ठीक है वहां निशान लगवा दिए। टीम ने उन स्थानों पर ही सड़क खुदवाकर जांच की। ग्रामीणों ने कुमाऊं आयुक्त और जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले
जांच के दौरान किसी भी जनप्रतिनिधि और शिकायतकर्ता को नहीं बुलाया गया। पूर्व में भी मैंने मार्ग निर्माण में गुणवत्ता की कमी के संबंध में विभाग को अवगत कराया था जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। - पूरन सिंह, स्थानीय निवासी
--
सड़क की हालत बहुत खराब है। वाहन चलाते समय कहीं-कहीं पर डामर उखड़ जाता है। मार्ग से आवाजाही करने में काफी दिक्कत हो रही है, कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। - सुंदर सिंह, वाहन चालक

--
यूआरआडीए देहरादून से सड़कों और पुलों के रूटीन निरीक्षण के लिए टीम आई थी। वह जांच टीम नहीं थी। यह सड़क बने दो साल हो चुके हैं। तापमान जहां तक ठीक मिला वहां पैचवर्क किया गया है। अब फरवरी के बाद तापमान सही होने पर शेष जगह कार्य किया जाएगा। - विपिन कर्नवाल, जेई, पीएमजीएसवाई धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed