{"_id":"6548a0ba9302510969092c08","slug":"pwd-worker-dies-after-car-falls-into-ditch-in-munsyari-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल-मुनस्यारी सड़क पर बड़ा हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, PWD कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल-मुनस्यारी सड़क पर बड़ा हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, PWD कर्मी की मौत
Mon, 06 Nov 2023 01:46 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:46 PM IST
सार
थल-मुनस्यारी सड़क पर शनिवार रात एक कार बेटुलीधार के पास 300 मीटर गहरी खाई में जा (Munsyari road accident) गिरी। हादसे में कार में सवार लोनिवि कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थल-मुनस्यारी सड़क पर शनिवार रात एक कार बेटुलीधार के पास 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार लोनिवि कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन
बरनियां गांव निवासी लोनिवि के कर्मी मंगल सिंह नितवाल (47) मुनस्यारी से किसी काम के लिए थल के लिए निकले। रात करीब साढ़े सात बजे परिजनों ने उन्हें फोन किया तो वह नहीं लगा। अनहोनी की आशंका से रात में ही गांव के लोग उनकी तलाश में निकले। अंधेरा होने पर ग्रामीणों को उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
रविवार सुबह हादसे का पता चलने पर नायब तहसीलदार भुवन लाल वर्मा समेत कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे जहां उनका शव खाई में एक पेड़ पर अटका मिला। विनोद पांगती, नवीन जंगपांगी, सुरेश, ईश्वर आदि ने खाई से लोनिवि कर्मी का शव निकाला।
विज्ञापन