फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pushkar return gallantry award to President Dutt

राष्ट्रपति को गैलेंट्री अवार्ड लौटाएंगे पुष्कर दत्त

Fri, 23 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर, (चंपावत), उत्तराखंड
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर, (चंपावत), उत्तराखंड Updated Fri, 23 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन

ब्राह्मण और क्षत्रीय जाति को भी आरक्षण का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलित पुलिस गैलेंट्री अवार्ड प्राप्त सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान पुष्कर दत्त जोशी ने गणतंत्र दिवस पर अपना अवार्ड राष्ट्रपति को लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने उप जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में यह घोषणा की है।

विज्ञापन


गत नौ सितंबर से तहसील परिसर में क्रमिक धरने पर बैठे रिटायर्ड जवान ब्राह्मण और क्षत्रीय जाति को आरक्षण का लाभ न दिए जाने से यह जातियां सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से पिछड़ती जा रही हैं। इस जाति के युवाओं को न तो शिक्षा में लाभ मिल रहा है और न ही नौकरी मिल रही है, जिससे बेरोजगारी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। उप जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में रिटायर्ड जवान जोशी ने कहा है कि उन्हें नौकरी के दौरान साहस कार्य पर राष्ट्रपति ने पुलिस गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया था।
विज्ञापन


आज उनकी आवाज को सुना नहीं जा रहा है तो ऐसे में अवार्ड का कोई महत्व नहीं रह जाता है। उन्होंने कहा कि वे 26 जनवरी को अपना अवार्ड राष्ट्रपति को लौटा देंगे। पत्र में उन्होंने प्रशासन से अवार्ड लौटने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed