{"_id":"685adc81ff6a4256a50fac74","slug":"purab-karki-became-champion-in-the-under-13-singles-category-of-badminton-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-129457-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बैडमिंटन के अंडर-13 के एकल वर्ग में पूरब कार्की बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बैडमिंटन के अंडर-13 के एकल वर्ग में पूरब कार्की बने चैंपियन
Tue, 24 Jun 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार के साथ बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। चौकोड़ी के इंडोर हॉल में शुरू हुई दो दिवसीय बैडमिंटन स्पर्धा के तहत मंगलवार को हुए अंडर-13 बालक वर्ग की एकल मैच में पांखू, बागेश्वर, चौकोड़ी, पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच ललित कार्की व उमेद कार्की और दिनेश कुमार व चंचल रावत के बीच खेला गया।
फाइनल मैच चौकोड़ी के खिलाड़ी विवेक महर और पांखू के खिलाड़ी पूरब कार्की के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पूरब कार्की ने शानदार खेल से सीधे सेटों में विवेक को 21-12 और 21-11 से हराकर एकल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया।
मुख्य अतिथि मनोज कुमार सानी और हीरा सिंह ने बैडमिंटन क्लब चौकोड़ी की ओर से विजेता और उपविजेता खिलाड़ी को ट्राफी के साथ नकद पुरस्कार दिया गया। क्लब के संयोजक प्रवीण सिंह कार्की ने सभी का आभार जताया। संवाद