{"_id":"578bbe3d4f1c1b6137c4b87c","slug":"ptah-debris-hrdia-bridge-10-meters-in-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरड़िया पुल में 10 मीटर क्षेत्रफल में पटा मलबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरड़िया पुल में 10 मीटर क्षेत्रफल में पटा मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
हरड़िया में वैली ब्रिज के नीचे से मलबा हटाती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
कई सालों से लोनिवि के गले की फांस बने हरड़िया नाले ने एक बार फिर तबाही मचानी शुरु कर दी है। हरडिय़ा में लगाए गए वैलीब्रिज के नीचे तक मलबा पट गया है। ब्रिज खतरे में आ गया है। हरडिय़ा नाले में लगे ब्रिज के नीचे पिछले कई दिनों से मलबा जमा हो रहा था। रविवार को नाले में जबरदस्त बोल्डर और मलबा पट गया। मुनस्यारी छोर की ओर 10 मीटर क्षेत्रफल में पुल के नीचे तक मलबा जमा हो गया है।
विज्ञापन
लोनिवि ने मलबा हटाने के लिए एक पोकलेंड, तीन चेन डोजर, दो जेसीबी लगा रखे हैं। मलबे को निकालकर रामगंगा में बहाया जा रहा है। लोनिवि रात को भी मलबा निकालने का काम कर रहा है। पुल के नीचे से मलबा समय पर नहीं निकाला जा सका तो पुल क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा है। पुल को नुकसान पहुंचा तो थल-मुनस्यारी के बीच यातायात बाधित हो जाएगा। नदी के कटाव से सड़क कई स्थानों में दरक भी रही है। फिलहाल सड़क में यातायात बहाल है।
विज्ञापन