फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Premature school teachers were locked out

समय से पहले स्कूल बंद कर निकल आईं शिक्षिकाएं

Thu, 09 Jun 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Premature school teachers were locked out
स्कूल बंद कर निकल आईं शिक्षिकाएं - फोटो : अमर उजाला

विण के उपशिक्षा अधिकारी गणेश सिंह ज्याला को बृहस्पतिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय तोली और राजकीय जूनियर हाईस्कूल तोली के औचक निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। दोनों विद्यालयों की शिक्षिकाएं समय से पहले विद्यालय बंद कर घरों को जाने के लिए रोड पर वाहनों का इंतजार कर रही थी। उपशिक्षा अधिकारी ने शिक्षिकाओं को दोबारा विद्यालय खोलने के आदेश दिए और अभिलेखों की जांच की, जिसमें उन्हें कई कमियां मिली।

विज्ञापन


उपशिक्षा अधिकारी अपरान्ह 12.13 बजे इन विद्यालयों में पहुंच गए थे। नियमानुसार विद्यालय बंद करने का समय 12.50 बजे का है, लेकिन शिक्षिकाएं पहले ही विद्यालय बंद कर घरों को जाने के लिए आ गईं। उपशिक्षा अधिकारी को देखकर शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया। दोबारा विद्यालय खोलने पर जब अभिलेख देखे गए तो राजकीय प्राथमिक विद्यालय तोली की सहायक अध्यापिका खीलू भट्ट को चिकित्सा अवकाश पर बताया गया, लेकिन उनके अवकाश का कोई प्रार्थना पत्र या चिकित्सा प्रमाणपत्र विद्यालय में नहीं पाया गया। अवकाश की सूचना भी उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


उपस्थिति रजिस्टर में इस शिक्षिका का चिकित्सा अवकाश दर्ज नहीं था। मध्यान्ह भोजन योजना में इस माह की कोई प्रविष्टि नहीं की गई थी। छात्र उपस्थिति पंजिका में भी विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। उपशिक्षा अधिकारी श्री ज्याला ने कहा कि दोनों विद्यालयों की शिक्षिकाओं के खिलाफ अनुशासन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विण विकासखंड में लगातार विद्यालयों की चेकिंग का अभियान जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed