{"_id":"654a80c580400fde82078df8","slug":"pregnant-woman-referred-from-munsiyari-gives-safe-delivery-in-ambulance-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-6690-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी से रेफर गर्भवती का एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी से रेफर गर्भवती का एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव
Tue, 07 Nov 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म। संवाद
पिथौरागढ़। मुनस्यारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर की गई गर्भवती ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी के गोल्फा गांव निवासी हरीश राम की पत्नी खुशबू देवी को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिजन खुशबू को मुनस्यारी अस्पताल ले गए। पेट में बच्चा उल्टा होने की बात कहकर मुनस्यारी अस्पताल से खुशबू को हायर सेंटर पिथौरागढ़ महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से पिथौरागढ़ लाते समय रास्ते में खुशबू को तेज प्रसव पीड़ा हुई। इस पर बेड़ा में ईएमटी हिना ने पायलट सुंदर के सहयोग से एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती किया गया। 108 एंबुलेंस में इस माह एंबुलेंस में प्रसव के दो मामले हो चुके हैं।