{"_id":"5caf87e7bdec2213e273059d","slug":"polling-centers-crossing-raw-bridges-built-on-ramganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा पर बने कच्चे पुलों को पार कर पहुंचे मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा पर बने कच्चे पुलों को पार कर पहुंचे मतदान केंद्र
Fri, 12 Apr 2019 12:03 AM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , नाचनी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , नाचनी (पिथौरागढ़)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
वोट देने के लिए रामगंगा नदी में लकड़ी के कच्चे पुल से मतदान केंद्र को जाती महिलाएं।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटे बागेश्वर जिले के भकोना गांव के लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इन लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए दो बार रामगंगा नदी पर बने कच्चे पुलों को पार करना पड़ा।
भकोना के लोगों को मतदान के लिए कपकोट विधानसभा क्षेत्र के कालापैर काभड़ी जाना पड़ता है। हर बार की तरह इस बार भी गांव के लोगों के लिए मतदान केंद्र तक पहुंचने की समस्या थी। गांव के लोग सुबह ही घर से मतदान केंद्र के लिए चल दिए।
यह लोग पहले रामगंगा में बने कच्चे पुल को पार कर नाचनी पहुंचे। यहां से थल-मुनस्यारी सड़क में पांच किमी पैदल चलकर रातीगाड़ पहुंचे। रातीगाड़ के पास इन लोगों ने फिर रामगंगा में बने लकड़ी के अस्थाई पुल को पार किया। तब यह लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे। इतनी दिक्कतों के बाद भी काफी लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।