फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh's pace slowed down due to the competition for refueling

Pithoragarh News: ईंधन भराने की होड़ से थमी पिथौरागढ़ की रफ्तार

Fri, 15 May 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh's pace slowed down due to the competition for refueling
पिथौरागढ़। ईंधन बचाओ संदेश के बाद डीजल-पेट्रोल की खपत बढ़ गई है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि पूर्व में सुनसान रहने वाले शहर के पंपों में वाहनों की कई गुना भीड़ बढ़ी है। पंपों पर वाहनों की भीड़ से शहर की सड़कों को जाम ने घेर दिया है इससे हर कोई परेशान है। पंपों के आसपास सड़कों पर शुक्रवार को सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा इससे यात्रियों, चालकों के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सुबह करीब साढ़े सात बजे से ही नगर और आसपास के पेट्रोल पंपों पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की कतार लग गई। पंपों में वाहनों की भीड़ से कुमौड़, यूपीसीएल कार्यालय, टनकपुर तिराहा, जाजरदेवल, बिण में जाम लग गया इसमें यात्री वाहन से लेकर स्कूल बसें और आदि कैलाश जाने वाले वाहन फंसे रहे। विद्यार्थियों और पर्यटकों को जाम खुलने का लंबा इंतजार करना पड़ा। यूपीसीएल कार्यालय के पास स्थिति ज्यादा खराब रही। दोपहर बाद पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और बमुश्किल यातायात को व्यवस्थित किया।
विज्ञापन

------
जाजरदेवल में रात में भी लगा जाम
आदि कैलाश यात्रा मार्ग धारचूला हाईवे पर जाजरदेवल में संचालित पेट्रोल पंप पर बीते बृहस्पतिवार देर शाम तक वाहनों में ईंधन भराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सड़क तक वाहनों की कतार लगने से यहां लंबा जाम लग गया। देर रात आठ बजे तक भी जाम नहीं खुला तो इससे यात्री परेशान रहे। जब पेट्रोल पंप बंद हुआ तो वाहनों की भीड़ कम हुई। तब जाकर जाम खुला और यात्री गंतव्य को रवाना हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ईंधन की खपत भी बढ़ी
पिछले दिनों की अपेक्षा अब ईंधन की खपत भी बढ़ गई है। पूर्व में नगर के एक पंप में सुबह से शाम तक करीब छह से आठ हजार लीटर पेट्रोल बिक रहा था। पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि अब सिर्फ पांच से छह घंटे में ही इतने पेट्रोल की बिक्री हो रही है। संवाद

-------------

पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ लगने से जाम की समस्या पैदा हो रही है। इससे निपटने के लिए यातायात पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। जानकारी मिली है कि पिछले दिनों ईंधन की आपूर्ति कम होने से लोग अधिक संख्या में डीजल-पेट्रोल भराने पंपों में पहुंच रहे हैं।
-गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article