फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News: There is danger of landslide on Adi Kailash road

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रियों की राह का रोड़ा बना भूस्खलन, सड़क से बोल्डर और मलबा हटाने का कार्य जारी

Mon, 16 Sep 2024 05:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 16 Sep 2024 05:22 PM IST
सार

आदि कैलाश यात्रा शुरू हो गई है। बावजूद इसके पहाड़ियों से हो रहे भूस्खलन से कई जगहों पर खतरा बना हुआ है। संवेदनशील जगहों पर पहाड़ियां अचानक दरक रही हैं।

विज्ञापन
Pithoragarh News: There is danger of landslide on Adi Kailash road
मलबे को हटाने का कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रा शुरू हो गई है। बावजूद इसके पहाड़ियों से हो रहे भूस्खलन से कई जगहों पर खतरा बना हुआ है। संवेदनशील जगहों पर पहाड़ियां अचानक दरक रही हैं। मानसून सीजन के बाद प्रशासन ने आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन के लिए यात्रियों को पास जारी किए। दर्शन के बाद वापसी में यात्री तवाघाट में हुए भीषण भूस्खलन के चलते फंस गए। तीन दिन बाद यात्रियों को हेली सेवा से लाया गया।
 

आदि कैलाश सड़क पर दोबाट, रोंगती नाला, मलघाट, घट्टाबगड़, लखनपुर, पेलसती, कोथला, लामारी आदि जगहों पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बीआरओ की ओर से सड़क सही करने का कार्य किया जा रहा है। बावजूद इसके कमजोर पहाड़ी कब कहां दरक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। तवाघाट के चेतुलधार के पास तीन दिन पूर्व विशाल पहाड़ी दरक गई थी। कार्यदायी संस्था हिलवेज कंपनी सड़क से मलबा, बोल्डर हटाने में जुटी है। सड़क अभी नहीं खुल पाई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आदि कैलाश के पास जारी नहीं किए जा रहे हैं। एसडीएम मंजीत सिंह का कहना है कि सड़क पर यातायात सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
ये पढ़ें- 
Farmer Success Story: जैविक सब्जियों ने खोले सोनू की सफलता के रास्ते, बनाई पहचान; कई लोगों को दे रहे रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमांत जिले में 48 सड़कें बंद
विगत दिनों हुई भारी बारिश से जिले में चीन सीमा समेत ग्रामीण क्षेत्र की 48 सड़कें मलबा, बोल्डर आने से बंद हैं। इनमें से कई सड़कें तो ऐसी है जो काफी लंबे समय से बंद हैं। इसके चलते ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घाट-पिथौरागढ़ सड़क खुलने से क्षेत्र में राहत मिली है। पीएमजीएसवाई की मदकोट-ढुनामानी सड़क जुगनी ढुना के बीच नाले में दो माह से बंद पड़ी है। इसके चलते गांव तक खाद्यान्न सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीण पीठ पर सामान ढोने को विवश हैं। डीडीहाट यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने प्रशासन और कार्यदायी संस्था से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है। 

 

अनरगांव के ग्रामीण साड़ी के सहारे पहुंचे थे गांव
गंगोलीहाट में तीन दिन पूर्व हुई भारी बारिश में गंगोलीहाट से अपने घर जा रहे बेलपट्टी के अनरगांव के लोग मुसीबत में फंस गए थे। ग्रामीण जिस वाहन से सफर कर रहे थे वह उफनाई पुईगाड़ को घट्यूड़ा में पार नहीं कर पाई। चालक कैलाश और सामाजिक कार्यकर्ता कमल सुगड़ा ने मौके का वीडियो बनाकर भेजा। यात्रियों में महिलाएं भी शामिल थीं। उफनते पुईगाड़ को पार करने के लिए लोगों ने आसपास पड़ी लकड़ियों और एक साड़ी की रस्सी बनाई। यहां पर कलवर्ट नहीं होने से पानी सड़क पर आ गया था। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता मनोज नेगी का कहना है कि सड़क पर जल्द ही कलवर्ट बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed