फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News: Soumya Garbyal became Deputy Collector

Pithoragarh: सौम्या गर्ब्याल बनीं डिप्टी कलेक्टर, सुभांगी सोनाल बनी राज्यकर अधिकारी; धारचूला में खुशी की लहर

Thu, 29 Aug 2024 01:38 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 29 Aug 2024 01:38 PM IST
सार

उतराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार देर रात पीसीएस 2021 का अंतिम परिणाम जारी होने पर पिथौरागढ़ जिले के धारचूला सीमांत की दो होनहार बेटियों का चयनित होने पर खुशी की लहर छाई है।

विज्ञापन
Pithoragarh News: Soumya Garbyal became Deputy Collector
सौम्या गर्ब्याल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार देर रात पीसीएस 2021 का अंतिम परिणाम जारी होने पर पिथौरागढ़ जिले के धारचूला सीमांत की दो होनहार बेटियों का चयनित होने पर खुशी की लहर छाई है। लोगों ने दोनों बेटियों और उनकी परिजनों को बधाईयां दी। सौम्या गर्ब्याल ने प्रथम प्रयास में ही प्रदेश में एसडीएम पद में दसवां स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


व्यास घाटी के गर्व्यांग निवासी सौम्या गर्ब्याल (24) बिना किसी कोचिंग के प्रथम प्रयास में ही एसडीएम पद में चयनित हो गई है। उनकी माता बीना गर्ब्याल वर्तमान समय में नैनीताल में अभिसूचना विभाग में उपनिरीक्षक में कार्यरत है। पिता देव सिंह गर्ब्याल पाईवेट नौकरी से रिटायर है। बड़ी बहन साक्षी गर्ब्याल बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पीओ के पद में कार्यरत रहे।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: पीसीएस की मेरिट में छाए कुमाऊं के होनहार, जानिए सफलता की कहानी...टॉपरों की जुबानी
विज्ञापन
विज्ञापन


माता बीना गर्ब्याल ने बताया की सौम्या बिना कोचिंग के प्रथम प्रयास में ही एसडीएम पद में सफल हुई। प्रतिदिन आठ से 10 घंटे की सेल्फ स्टडी करती है। उसकी कक्षा छह तक की पढ़ाई डॉन बोस्को स्कूल पिथौरागढ़ से और फिर हाईस्कूल हरमन माईनर स्कूल भीमताल और इंटर मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर और बीए ओनस डीयू कॉलेज दिल्ली से की है। माता ने बताया की सौम्या का लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाना है। पूर्व में यूपीएससी परीक्षा के मैंस और इंटरव्यू भी दे चुकी है। वर्तमान में हल्द्वानी में यूपीएससी की तैयारी कर रही है।
 

Pithoragarh News: Soumya Garbyal became Deputy Collector
सुभांगी सोनाल अपने पिता रतन सिंह सोनाल के साथ - फोटो : अमर उजाला
दारमा घाटी के ग्राम सोन दुग्तू निवासी सुभांगी सोनाल राज्यकर अधिकारी पद में चयनित हुई है। सुभांगी के पिता रतन सिंह सोनाल माउंट एवरेस्ट विजेता 11वी वाहिनी आईटीबीपी सिक्किम में कार्यरत है। माता उमा सोनाल एक गृहणी है। पिता ने बताया की सुभांगी वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी से मेनेजमेंट की पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी कर रही है। सुभांगी दो बार यूपीएससी की मैंस भी दे चुकी है।

बता दें कि दोनों बेटियों का मुख्य लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करनी है। सीमांत की दोनों बेटियों के पीसीएस में चयनित होने पर दीलिंग दर्मा सेवा समिति अध्यक्ष करन सिंह ग्वाल, रं कल्याण संस्था के केंद्रीय संरक्षक नृप सिंह नपलचयाल पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड, विधायक हरीश धामी और ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने बधाईयां और शुभकामयांए दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed