फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh managed to climb up to Soft Tropics

पिथौरागढ़ की शीतल सतोपंथ पर चढ़ने में कामयाब

Fri, 13 Oct 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 13 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh managed to climb up to Soft Tropics
सतोपंथ की चोटी पर चढ़ता ओएनजीसी का अभियान दल - फोटो : अमर उजाला

सीमांत जिले की बेटी शीतल ने सतोपंथ पर्वत की सफलतापूर्वक चढ़ाई कर कंचनजंघा अभियान पर जाने के लिए जगह बना ली है। ओएनजीसी के पर्वतारोही दल ने भारतीय पर्वतारोहण संस्थान की देखरेख में प्री कंचनजंघा कहे जाने वाले सतोपंथ पर्वत की चढ़ाई के लिए एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल के नेतृत्व में 25 सदस्यों का चयन किया था।

विज्ञापन


25 सदस्यों में से 18 सदस्यों ने ही अभियान में भाग लिया तथा दो चरणों में अभियान दल ने 10 अक्तूबर को सतोपंथ की चढ़ाई पूरी करने में सफलता प्राप्त की। अभियान पूरा कर शुक्रवार को टीम के बेस कैंप से उत्तरकाशी वापस पहुंचने पर दल के सहयोगियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। टीम लीडर एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने उत्तरकाशी से फोन पर बताया कि सभी सदस्यों ने पूरी टीम भावना के साथ अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन


इस टीम में पिथौरागढ़ जिले के जाजरदेवल निवासी कुमारी शीतल का प्रदर्शन उम्मीद जगाने वाला रहा और इस टीम में उत्तराखंड के दो प्रतिभागी सुरेंद्र तोमर और सुरेंद्र जखमोला भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह दल अप्रैल 2018 में कंचनजंघा की सबसे कठिन चोटी पर चढ़ने का प्रयास करेगा। कंचनजंघा में सफल होने वाले प्रतिभागी एवरेस्ट अभियान पर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed