फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh in polythene and then picked thermocol

पिथौरागढ़ में फिर पकड़ी पॉलिथीन और थर्माकोल

Sat, 04 Mar 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 04 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh in polythene and then picked thermocol
पॉलिथीन पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

नगरपालिका ने पॉलिथीन की थैलियों और थर्माकोल से बनी सामग्री की धरपकड़ के लिए शनिवार को भी चेकिंग अभियान जारी रखा। शनिवार को केएमओयू बस स्टेशन और टकाना रोड पर 12 दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान छह व्यापारियों के पास से पॉलिथीन की थैलियां और थर्माकोल से बने कप, प्लेट बरामद हुए। कुल पांच किलोग्राम पॉलिथीन की थैलियों और दो किलोग्राम थर्माकोल की वस्तुओं को जब्त किया गया। साथ ही 10700 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। पॉलिथीन की थैलियों और थर्माकोल की वस्तुओं का प्रचलन पूरी तरह बंद किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह खुद ही इस सामग्री को नष्ट कर दें, अन्यथा जुर्माना देने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कई व्यापारी पहले ही पॉलिथीन की थैलियों को बंद कर चुके हैं, लेकिन कुछ व्यापारी अब भी इन थैलियों में ही सामान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर अब सख्त कदम उठाए जाएंगे। शनिवार को चेकिंग अभियान में सचिन कुमार, गौरव अग्रवाल, कमल कुमार समेत अन्य कर्मचारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed