फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh highway traffic two hours off-Twagat

पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे पर यातायात दो घंटे बंद

Tue, 09 Aug 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh highway traffic two hours off-Twagat
पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे पर यातायात दो घंटे बंद - फोटो : अमर उजाला
 पिथौरागढ़-तवाघाट नेशनल हाइवे पर मंगलवार सुबह दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। गुड़ौली के पास मलबा गिरने से यातायात बंद हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आठ बजे गुड़ौली के पास सड़क पर भारी मलबा पट गया था। सीमा सड़क संगठन ने तत्काल मलबा हटाने का काम शुरू किया। हालांकि करीब दो घंटे बाद इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। धारचूला, डीडीहाट, जौलजीबी, मुनस्यारी, भागीचौरा, अस्कोट की तरफ से पिथौरागढ़ को जाने वाले सारे वाहन गुड़ौली में फंसे रह गए।  इस सड़क में दर्जनों स्थानों पर मलबा और चट्टान लटकी हुई हैं। हल्की बारिश में ही मलबा और पत्थर खिसकर मुख्य सड़क पर गिर जाता है। यह रोड अमूमन रोज ही बंद हो रही है।

सीमा सड़क संगठन के द्वितीय कमान अधिकारी आरबी अग्रवाल ने बताया कि जिन स्थानों पर मलबा गिरने का खतरा है वहां पर मजदूर और मशीन पहले से रखी गई हैं। ताकि ज्यादा समय तक सड़क बंद न हो। उन्होंने कहा कि हाइवे पर यातायात लगातार बना रहे इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ज्यादा समय तक वाहनों और यात्रियों को इंतजार नहीं करना पड़े। उधर, तवाघाट से मांगती जाने वाली सड़क में पांगला पुल से अभी भी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। पांगला पुल में मलबा पट जाने से सिर्फ छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं। थल-मुनस्यारी और जौलजीबी-मुनस्यारी रोड पर यातायात सामान्य बना रहा। कुछ स्थानों पर मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed