फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pindari and Namik glaciers are continuously retreating

Pithoragarh News: लगातार पीछे खिसक रहे पिंडारी और नामिक हिमनद

Sat, 24 Jan 2026 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Jan 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Pindari and Namik glaciers are continuously retreating
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ का नामिक और बागेश्वर का पिंडारी ग्लेशियर लगातार पीछे खिसक रहे हैं। पिछले 50 वर्षों में दोनों हिमनद करीब डेढ़ किमी तक पीछे चले गए हैं। नामिक में इस सीजन को छोड़ दें तो पिछले कई वर्षों से जमकर बर्फ नहीं पड़ रही है। इसका असर स्थानीय फसलों पर पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन और मानवीय दखल इसके बड़े कारण हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ और बागेश्वर गांव की सीमा पर बसे नामिक गांव में एक दशक पूर्व तक सर्दियों के सीजन में 2-3 फुट तक बर्फबारी होती थी। धीरे-धीरे बर्फ गिरनी कम हो गई। गांव के ही शिक्षक भगवान सिंह ने बताया कि पहले ग्लेशियर गांव के करीब था जो लगातार पीछे की ओर जा रहा है।
विज्ञापन

80 वर्षीय दान सिंह टाकुली ने बताया कि पूर्व में बर्फ से क्षेत्र के बुग्याल हरे-भरे रहते थे। अब गांव तो क्या बुग्यालों में भी बर्फ देखने को तरस जाते हैं। इसका असर राजमा, आलू समेत अन्य फसलों पर भी देखा जा रहा है। बता दें कि क्षेत्र के दो हिमनद नामिक और हीरामणि से पूर्वी राम गंगा निकलती है। हिमनदों में बर्फ नहीं होने से राम गंगा में भी पानी कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ इंच बर्फ पड़ने से ग्रामीण खुश
नामिक गांव में आठ साल बाद इस सीजन में हुई बर्फबारी से ग्रामीण काफी खुश हैं। पूर्व प्रधान तुलसी जैम्याल ने बताया कि बीते दिन गांव में करीब आठ इंच तक बर्फ पड़ी है। इससे सूख रही फसलों को जीवनदान मिला है। शिक्षक भगवान सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ रहने और धूप खिलने से बर्फ तेजी से पिघल रही है। मौसम में बदलाव से ग्रामीण भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं।

कोट
पिंडारी और नामिक दोनों ग्लेशियर पीछे की ओर खिसक रहे हैं। वर्ष 1976 से लेकर अब तक पिंडारी ग्लेशियर डेढ़ से दो किलोमीटर तक पीछे खिसक गया है। नामिक ग्लेशियर भी इसी से लगा है। ग्लेशियरों के सिकुड़ने का बड़ा कारण वैश्विक तापमान में वृद्धि, जाड़ों में बर्फबारी न होना, बढ़ता पर्यटन (मानवीय दखल) है। - डॉ. नवीन चंद्र जोशी, वरिष्ठ वैज्ञानिक उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, अल्मोड़ा
फोटो 24 पीटीएच 02 पी- पिथौरागढ़ का नामिक हिमनद (फाइल फोटो)
फोटो 24 पीटीएच 03 पी- वसंत पंचमी पर नामिक में हुई बर्फबारी। स्रोत: ग्रामीण
दिनेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed