फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Picnic Spot by Deepak in Pithauragarh

दीपक ने खूबसूरत पार्क में बदल दिए बंजर पड़े खेत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Picnic Spot by Deepak in Pithauragarh
कुमैय्याचौड़ में बना पर्यटन स्थल। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के एक युवा उद्यमी ने बंजर खेतों को खूबसूरत पार्क की शक्ल दे दी। झूले और स्वीमिंग पूल सहित तमाम खूबियों वाला यह स्थल पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पर्यटन स्थल में 12 स्थानीय लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के कुम्डार गांव निवासी दीपक भट्ट पहले रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय करते थे। कोरोना के कारण लॉकडाउन में कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया। इसके बावजूद दीपक ने हार नहीं मानी और खेती बागवानी में नया करने की ठानते हुए जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कुमैय्या चौड़ गांव में बंजर पड़ी जमीन में पहले जैविक सब्जी का उत्पादन शुरू किया। इसके साथ-साथ वह इस जमीन को पर्यटन के लिहाज से भी विकसित करते रहे। जो कर्मी उनके साथ पहले से जुड़े थे उन्हें भी बेरोजगार नहीं होने दिया और सभी को साथ लेकर एक साल में खेतों को पार्क की शक्ल दे दी। चंडिका मंदिर परिसर के निकट बने इस पर्यटन स्थल से हिमालय का विहंगम दृश्य नजर आता है। यहां से पंचाचूली और नंदा देवी की चोटियां साफ दिखाई देती हैं। पर्यटकों के लिए इस पार्क में दो स्वीमिंग पूल और छोटे-छोटे हट्स भी बनाए गए हैं। दो सेल्फी प्वाइंट भी हैं। कोरोना काल में दो साल तक घरों में कैद रहे शहर और गांवों के लोगों को यह स्थल काफी भा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वर्मा का कहना है कि पहाड़ में युवाओं के इस तरह के प्रयास रोजगार तो देंगे ही गांवों से पलायन को रोकने में भी सहायक होंगे।
विज्ञापन

भविष्य में पर्यटन में ही सबसे अधिक संभावना है। हमारा यह प्रयास लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यहां पर जो भी पर्यटक आ रहे हैं उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र रॉक क्लाइंबिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी। - दीपक भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed