{"_id":"6ac2a1ec391446a8630f0f88","slug":"ajay-tamta-visited-the-5th-battalion-of-the-ssb-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-145171-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अजय टम्टा ने किया एसएसबी पंचम वाहिनी का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अजय टम्टा ने किया एसएसबी पंचम वाहिनी का भ्रमण
Mon, 05 Oct 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहिनी का भ्रमण किया। वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस दौरान जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राज्य मंत्री अजय टम्टा ने वाहिनी परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। यहां डॉ. विशाल बरनवाल, आशीष कुमार पांडेय, करन चौहान, सुदेश कुमार, नवीन कुमार आदि थे। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
राज्य मंत्री ने लाभार्थियों को बांटी महालक्ष्मी किट
चंपावत। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को विकासखंड बाराकोट के आंगनबाड़ी केंद्र मल्ला बापरू में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नवजात शिशुओं का जन्मोत्सव भी मनाया गया। अजय टम्टा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान दायित्वधारी सुभाष बगौली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।