{"_id":"6ac2a2a5bc753837f0077929","slug":"impressive-soldiers-reach-nanda-devi-base-camp-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-147558-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार : नंदा देवी बेस कैंप पहुंचे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार : नंदा देवी बेस कैंप पहुंचे जवान
Mon, 05 Oct 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कुमाऊं स्काउट्स की 20 सदस्यीय टीम ने प्रतिष्ठित नंदा देवी बेस कैंप का 15 दिवसीय चुनौतीपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।
17 सितंबर से दो अक्तूबर तक कठिन हिमालयी भूभाग और मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बीच सेना की इस टीम ने लगभग 55 किलोमीटर एक तरफ की दूरी तय की और साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ 5,550 मीटर (18,300 फीट) की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंची।
यह अभियान केवल नंदा देवी बेस कैंप पहुंचने तक सीमित नहीं रहा। इस दौरान टीम ने दुर्गम हिमालयी गांवों और वहां रहने वाले ग्रामीणों से संवाद किया। स्थानीय समुदायों के लिए चिकित्सा और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां आयोजित कर पौधरोपण अभियान चलाया। साथ ही हिमालय के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।