फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two youths arrested with 11.6 grams of smack in Pithoragarh; court sends them to jail

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 11.6 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Mon, 05 Oct 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 11.6 grams of smack in Pithoragarh; court sends them to jail
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्मैक तस्करी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस और एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 11.6 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक पहले भी स्मैक तस्करी में पकड़ा जा चुका है और जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन

पुलिस और एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर घाट से ऐंचोली के बीच चेकिंग अभियान चलाया। एक वाहन को रोकने पर उसमें सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान थरकोट, बालाकोट निवासी राहुल सिंह उर्फ जैकर (26) और सिनेमालाइन निवासी सागर शर्मा (22) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, ये दोनों खटीमा से स्मैक लाकर पिथौरागढ़ के युवाओं को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी की गुहार पर पुलिस ने किया भरोसा, नहीं सुधरा राहुल
पुलिस के मुताबिक, राहुल सिंह लंबे समय से स्मैक की तस्करी में लिप्त था। बीते जुलाई में पुलिस ने उसे 13.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। बेल पर बाहर निकला तो फिर से स्मैक की तस्करी शुरू कर दी तो पुलिस और एसओजी ने बीते दिनों उसे हिरासत में लिया। तब राहुल की पत्नी पुलिस के पास पहुंची थी। उसने पति को भविष्य में ऐसा न करने के लिए समझाने की बात कहकर उसे छोड़ने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने पत्नी की बात पर भरोसा कर राहुल को छोड़ दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने उस पर निगरानी जारी रखी थी क्योंकि उन्हें यकीन था कि राहुल का सुधरना मुश्किल है। यह यकीन सही साबित हुआ और उसने दोबारा स्मैक तस्करी का खेल शुरू कर दिया।

...........
स्मैक के खरीद-फरोख्त की पूरी शृंखला खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं। -अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी
-------------
टीम में ये रहे शामिल
कोतवाल ललित मोहन जोशी, एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, एसआई कमलेश जोशी, सुरेश कंबोज, कांस्टेबल गौरव सिंह, त्रिभुवन सिंह, सत्येंद्र सुयाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed