{"_id":"6ac2a1894db3b9521408bac5","slug":"champawat-district-once-again-tops-the-state-in-the-20-point-programme-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-145170-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बीस सूत्री कार्यक्रम में चंपावत जिला फिर प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बीस सूत्री कार्यक्रम में चंपावत जिला फिर प्रदेश में अव्वल
Mon, 05 Oct 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। केंद्र सरकार के बीस सूत्री कार्यक्रम के क्रियान्वयन में चंपावत जिला एक बार फिर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। अगस्त 2026 के शासकीय आंकड़ों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रगति रिपोर्ट में जिले ने 120 में से 115 अंक (95.83 फीसदी) हासिल किए।
चंपावत को 39 में से 37 मदों में ए श्रेणी मिली। एक मद में बी और एक में डी श्रेणी दर्ज की गई। प्रदेश की रैंकिंग में चमोली 95.73 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नैनीताल 91.87 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। चंपावत और चमोली के बीच केवल 0.10 फीसदी अंक का अंतर रहा। डीएम मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई, इसे विभागीय अधिकारियों और टीम की मेहनत का परिणाम बताया।