{"_id":"56f813734f1c1bb54bf14f3b","slug":"pickups-vehicle-fell-into-the-ditch-the-driver-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
पिकप वाहन खाई में गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवलथल तहसील के अंतर्गत चमूबैंड-धुरौली मार्ग पर रविवार सुबह एक पिकप वाहन खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और राजस्व टीम ने करीब चार घंटे बाद शव को खाई से बाहर निकाला। वाहन में सिर्फ चालक ही था।
विज्ञापन
तहसीलदार गिरीश भट्ट ने बताया कि चमूबैंड से धुरौली को जा रहा पिकप वाहन चमूबैंड से करीब एक किलोमीटर आगे एक मोड़ पर असंतुलित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया। चालक संजय थापा (27) पुत्र सोबन सिंह थापा निवासी मूलागाड़ जाजरदेवल अपनी सीट से छिटककर वाहन के नीचे दब गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की दशा बेहद खराब है।
विज्ञापन
15 वर्ष पहले बनी इस सड़क पर अब तक डामर नहीं हो पाया है। चालक के शव को राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। राजस्व उपनिरीक्षक देवगिरी, विपिन कापड़ी, धर्मेंद्र भंडारी ने स्थानीय युवा रमेश गैड़ा, दीवान सिंह, गोविंद सिंह आदि की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि इस रोड पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इसकी वजह रोड की दशा बेहद खराब होना है। इसमें गड्ढों को नहीं पाटा गया है।
विज्ञापन