फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A bridge will be constructed on Gori river to reach Alam Darma village in pithoragarh

Uttarakhand:...शायद अब किसी 'लछिमा' की जान नहीं जाएगी, जून तक पहुंच जाएगी सड़क; लोनिवि ने किया दावा

Thu, 18 Jan 2024 02:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 Jan 2024 02:00 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में सड़क सुविधा से वंचित आलम दारमा गांव तक पहुंचने के लिए गोरी नदी पर पुल का निर्माण जून 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
A bridge will be constructed on Gori river to reach Alam Darma village in pithoragarh
गोरी नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ में सड़क सुविधा से वंचित आलम दारमा गांव तक पहुंचने के लिए गोरी नदी पर पुल का निर्माण जून 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। पुल बनते ही आलम, दारमा, मवानी और दवानी गांव के लोगों को यातायात सुविधा मिल जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि आलम दारमा गांव अभी तक यातायात सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। गांव तक सड़क तो कट चुकी है लेकिन नदी पर पुल नहीं हाेने से लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ता है। किसी के बीमार होने पर उसे सात किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाना पड़ता है। ऐसे ही एक मामले में समय पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण हार्ट अटैक से महिला की मौत हो गई थी। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में बीमार लछिमा देवी मर गईं, क्योंकि गांव तक सड़क नहीं बनी थी... शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इस खबर का शासन ने भी संज्ञान लिया है। खबर छपने के बाद लोक निर्माण विभाग ने जून 2024 तक पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लेने का दावा किया है।
विज्ञापन


लोनिवि के प्रांतीय खंड डीडीहाट के अधिशासी अभियंता की ओर से तृतीय वृत्त के अधीक्षण अभियंता को लिखे पत्र में कहा गया है कि मवानी से आलम दारमा तक 7.50 किमी सड़क का निर्माण वर्ष 2021 में पूरा कर लिया गया है। अब दारमा तक दो किमी सड़क बननी है। इसके लिए प्रथम चरण का आगणन लोनिवि के प्रमुख सचिव को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: चंपावत पहुंचे मंत्री धन सिंह रावत बोले- स्वास्थ्य विभाग में देंगे 11 हजार नौकरियां


इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत मवानी-दारमा-माणीधामी-धामीगांव को जोड़ने के लिए गोरी नदी पर 70 मीटर स्पान के स्टील गार्डर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें पुल के दोनों अपरटमेंट का कार्य फेब्रिकेशन कार्य और पहुंच मार्ग का कार्य पूरा हो चुका है।

ऊर्जा निगम ने पुल के ऊपर से गुजर रही 30 केवी की बिजली की लाइन को बीती दो जनवरी को हटा दिया गया है। बिजली की लाइन हटने के बाद पुल के इरेक्शन का कार्य किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि पुल जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed