फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health Minister Dhan Singh Rawat said that 11 thousand jobs will be provided in the health department

Uttarakhand: चंपावत पहुंचे मंत्री धन सिंह रावत बोले- स्वास्थ्य विभाग में देंगे 11 हजार नौकरियां

Thu, 18 Jan 2024 01:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Jan 2024 01:51 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और भी बेहतर की जाएंगी। सरकार स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार लोगों को नौकरी देगी।

विज्ञापन
Health Minister Dhan Singh Rawat said that 11 thousand jobs will be provided in the health department
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और भी बेहतर की जाएंगी। सरकार स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार लोगों को नौकरी देगी। 2976 नर्सिंग अधिकारी, 2500 वार्ड बॉय, 2007 लोगों को पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में तैनाती दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को चंपावत में 58 और पिथौरागढ़ में 77 नर्सिंग अधिकारियों को  नियुक्ति पत्र दिए।

विज्ञापन


चंपावत के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में धन सिंह रावत ने कहा कि 342 एएनएम, 1300 लैब, एक्सरे, ओटी समेत सात प्रकार के तकनीशियन की एक बार में तैनाती की जाएगी। फार्मासिस्ट के रिक्त पदों को भी भरा जाएगा। 31 मार्च को 500 चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश में 750 सीएचओ को भी नियुक्त किया जाएगा। चंपावत और बागेश्वर में भी मेडिकल कॉलेज खोलने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अटल स्कूलों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए 26 करोड़ों की राशि जारी की गई है। धीरे-धीरे शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए प्रदेश में काम धरातल पर नजर आएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: रिश्वत मांगने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को दबोचा, CBI ने एक दिन पहले ही बिछा दिया था जाल; जानें कैसे


ड्रग्स फ्री और टीबी मुक्त चंपावत के लिए मिलकर करें काम 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि चंपावत जिले को वर्ष 2025 तक ड्रग्स फ्री, टीबी मुक्त और पूर्ण साक्षर करने का लक्ष्य नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों, आशा और एएनएम को मिलकर करना है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की आयु सीमा 65 साल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में नियुक्त तीन हजार नर्सिंग अधिकारी उत्तराखंड के हैं। 

27 नर्सिंग अधिकारी ऐसे भी हैं जिनकी कोविड के कारण उम्र 42 पार हो चुकी थी। छूट देकर उनको भी नौकरी दी गई है। डॉ. रावत ने कहा कि चंपावत में 111 चिकित्सकों के सापेक्ष दो अतिरिक्त समेत कुल 113 की नियुक्ति की गई है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जिले में 80 नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त पदों के सापेक्ष 58 तैनात हो गए हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, श्याम नारायण पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष लोहाघाट गोविंद लाल वर्मा, डीएम नवनीत पांडे, एसडीएम सौरभ असवाल, तहसीलदार ज्योति धपवाल आदि थे। 

यह भी बोले धन सिंह

  • सरकार अध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए प्रदेश में लगभग 10 हजार अध्यापकों की नियुक्ति करने पर कार्य कर रही है। 
  • चंपावत में 56 प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके है।
  • सभी नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारी से 31 मार्च तक जिले में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा करें।


पिथौरागढ़ जिले को मिले हैं 98 नर्सिंग अधिकारी
पिथौरागढ़ में नर्सिंग कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1376 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति दी है। 98 नर्सिंग अधिकारी पिथौरागढ़ जिले को मिले हैं। इनमें से 77 को नियुक्ति पत्र दिए। 
उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है। संचालन के लिए पद भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। वहां ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, वीरेंद्र सिंह बोहरा, इंदर लुंठी, मनोज सामंत, सीएमओ एचएस ह्यांकी, संयुक्त निदेशक चिकित्सा डॉ. एनसी पंत आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed