फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Performed on strings approach in disaster relief

आपदा राहत में हीलाहवाली पर प्रदर्शन

Wed, 20 Jul 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 20 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Performed on strings approach in disaster relief
प्रदर्शन करते आपदा प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

आपदा राहत कार्यों में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि अगर एक सप्ताह में राहत कैंपों में खाद्यान्न आदि व्यवस्था नहीं की गई तो वह आपदा प्रभावितों के साथ सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री भूपेश टम्टा और भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज शाह के नेतृत्व में रामलीला मैदान में आपदा प्रभावितों के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भूपेश टम्टा ने कहा कि नगर पंचायत के अंतर्गत तहसील वार्ड के नया बस्ती, जीआईसी वार्ड की नया बस्ती, बुड़काफल तोक, अंबेडकर वार्ड के लोट्पट्टा तोक में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। लोगों के आवासीय मकानों में दरारें आ गई हैं। कई के मकानों के आंगन की दीवारें ढह गई हैं, लेकिन अब तक मात्र 20 प्रतिशत प्रभावितों को ही प्रारंभिक मदद दी गई है।
विज्ञापन


80 प्रतिशत आपदा प्रभावित अब भी सरकारी मदद का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज शाह ने कहा कि अभी भी आपदा प्रभावित राहत शिविरों में रह रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार का खाद्यान्न और अन्य राहत सामग्री नहीं मिल रही है। प्रदर्शन करने वालों में खुशमन राणा, किशोर जंगपागी, गणेश राम, गंगा देवी, पुष्पा देवी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed