फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People upset due to power cut in Ascot area

Pithoragarh News: अस्कोट क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान

Thu, 25 Apr 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Apr 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
People upset due to power cut in Ascot area
अस्कोट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि एक सप्ताह से हर रोज चार से पांच घंटे बिजली काटी जा रही है जिससे गर्मियों के मौसम में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने यूपीसीएल से बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

हर रोज हो रही बिजली कटौती से बैंक, पोस्ट आफिस, सीएससी सेंटर, आइसक्रीम वाले व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। बिजली कटौती से सर्वाधिक परेशानी खोलिया गांव, देवल, हिनकोट, रसगाड़ी, बेड़ा, ऊंचाकोट, बगड़ीहाट, तीतरी, गरखा, भागीचोरा, सिंगाली और ओगला के लोगों को हो रही है। यूपीसीएल के उपखंड अधिकारी गिरीश प्रसाद ने बताया कि जंगलों में आग और तेज हवाओं से पेड़ गिर रहे हैं। जिससे विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। ग्रामीण एकता मंच के तरुण पाल, व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, हिनकोट प्रधान बहादुर सिंह बिष्ट, हेमा कुंवर, आशा पाल, प्रकाश पाल आदि ने यूपीसीएल से बिजली कटौती से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed