फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People troubled by drinking water crisis in Bedinag

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में पेयजल संकट से लोग परेशान

Fri, 26 Apr 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
People troubled by drinking water crisis in Bedinag
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग क्षेत्र में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। आक्रोशित लोगों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद बेड़ीनाग के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। जल निगम और जल संस्थान दोनों ही विभाग पेयजल के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। जल संस्थान जहां एक ओर सात से आठ दिन में पेयजल आपूर्ति कर रहा है। दूसरी ओर जल निगम तीन से पांच दिनों में पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने नगर की पेयजल की समस्या का निस्तारण करने की मांग की है। एसडीएम यशवीर सिह ने उन्हें शीघ्र समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मालती रावत, कमल खाती, पंकज कार्की, अंशुल डांगी, पुष्कर ततराड़ी, सुंदर मनराल, पूरन धानिक, संजय रावत, अभिषेक वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed