फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People of Bhandarigaon demanded rehabilitation

Pithoragarh News: भंडारीगांव के लोगों ने की पुनर्वास की मांग

Mon, 28 Aug 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
People of Bhandarigaon demanded rehabilitation
मुनस्यारी में एसडीएम को ज्ञापन देते भंडारी गांव के लोग। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तेजम तहसील के भंडारीगांव के आपदा प्रभावितों ने पुनर्वास की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आपदा के कारण अब रहने लायक नहीं है। हर समय हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को भंडारीगांव के ग्रामीणों ने पिथौरागढ़ तहसील में एसडीएम यशवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 से भूस्खलन के कारण गांव आपदा की मार झेल रहा है। वर्ष 2023 में गांव में अतिवृष्टि के कारण काफी नुकसान हुआ है। गांव के आवासीय मकानों में दरारें पड़ गई हैं। कुछ मकान ध्वस्त हो चुके हैं लेकिन वर्तमान तक पुनर्वास की कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होने बताया कि प्राथमिक विद्यालय भंडारीगांव, आंगनबाड़ी केंद्र के भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह में इस मामले में कार्यवाही नहीं हुई तो डीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहां गोकर्ण सिंह मेहता, राम सिंह, नारायण सिंह, नैन सिंह, नरेंद्र राम, लछम राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed