फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People in the post office clutter

डाकघर की अव्यवस्थाओं से भड़के लोग

Sat, 16 Dec 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Sat, 16 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
People in the post office clutter
गंगोलीहाट में डाक अधीक्षक को ज्ञापन देते उपभोक्ता - फोटो : अमर उजाला

गंगोलीहाट डाकघर में आए दिन होते कार्य व्यवधान से नाराज लोगों ने क्षेत्र के भ्रमण पर आए डाक अधीक्षक जेसी भट्ट का घेराव किया। कहा कि कभी इंटरनेट की सेवा ठप होने तो कभी धन, बिजली न होने, कर्मचारियों की कमी के चलते ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक के नेतृत्व में पहुंचे लोगों का कहना था कि डाकघर में आए दिन किसी न किसी कारण कार्य में व्यवधान होते रहता है। क्षेत्र के लोग डाकघर की अव्यवस्था को लगातार उठा रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष धानिक ने कहा कि 15 दिन के भीतर डाकघर की सारी अव्यवस्थाएं दूर नहीं होती हैं तो व्यापार संघ भूतपूर्व सैनिकों को साथ लेकर डाकघर में तालाबंदी करेगा।
विज्ञापन


उधर, डाक अधीक्षक जेसी भट्ट का कहना था कि आ रहे व्यवधान पर उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा। घेराव करने वालों में व्यापार संघ उपाध्यक्ष संजय रावल, कमलेश उप्रेती, केशर सिंह, शंकर सिंह बोरा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed