फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: थल से आगे बढ़ी रोडवेज बस, पांच साल बाद पहुंची पांखू और धरमघर

Fri, 20 Dec 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 20 Dec 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
थल/धरमघर(पिथौरागढ़)। आखिरकार थल से आगे बढ़कर रोडवेज बस पांच साल बाद धरमघर और पांखू पहुंची है। दिल्ली-धरमघर रूट पर फिर से बस के पहिए घूमे हैं। रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से क्षेत्र की 15 हजार से अधिक की आबादी को राहत मिली है। अब उन्हें टैक्सी में धक्के नहीं खाने होंगे।
विज्ञापन

राज्य गठन से पूर्व जिला मुख्यालय से दिल्ली-धरमघर रूट पर रोडवेज बस का संचालन होता था। पांच साल पहले इस सेवा का संचालन बंद कर दिया गया। इससे धरमघर, कराला महर, कोटमन्या, लोहाथल, नगीलागांव, स्योली, दसौली, पांखू, डाडल, प्रेमनगर, बारड़बैंड आदि क्षेत्रों की 15 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। पिथौरागढ़ डिपो को बीते दिनों 28 नई बसें मिलने के बाद इस रूट के नाम से बस का संचालन तो शुरू किया लेकिन यह थल से आगे नहीं बढ़ रही थी। संवाद न्यूज एजेंसी ने डिपो के इस कारनामे और क्षेत्र के लोगों की परेशानी को बीते बृहस्पतिवार के अंक में सिर्फ कागजों में चल रही धरमघर-दिल्ली तक बस शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए डिपो ने थल से आगे धरमघर, पांखू होते हुए दिल्ली तक बस का संचालन शुरू किया है। शुक्रवार को बाया पांखू, धरमघर होते हुए दिल्ली के लिए बस रवाना हुई। पांच साल बाद इस रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। दिनेश आर्या, लक्ष्मण सिंह कार्की सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने कहा कि बस का संचालन शुरू होने से क्षेत्र की बढ़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा समय
पिथौरागढ़। डिपो से मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस जिला मुख्यालय से थल होते हुए शाम 6:30 बजे पांखू पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन सुबह छह बजे बस यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना होगी।

पांखू-धरमघर-दिल्ली रूट पर बस का संचालन शुरू किया गया है। निश्चित तौर पर दिल्ली तक सीधी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। डिपो यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है।
रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed