{"_id":"621922426b03a74bc5748d32","slug":"pension-find-very-late-pithoragarh-news-hld454784414","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़खड़ायत गांव की गंगा देवी को 21 साल बाद मिली पति की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़खड़ायत गांव की गंगा देवी को 21 साल बाद मिली पति की पेंशन
विज्ञापन
गंगा देवी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के मढ़ खड़ायत गांव की गंगा देवी को पति के निधन के 20 साल बाद पारिवारिक पेंशन मिली है। 80 वर्षीय गंगा देवी पति की पेंशन पाकर खुश हैं। मढ़ खड़ायत निवासी गंगा देवी के पति भगवान सिंह सिंचाई विभाग में चालक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 22 जनवरी 2001 को उनका निधन हो गया था। इसके बाद गंगा देवी ने पारिवारिक पेंशन के भुगतान के लिए 23 जनवरी को कोषागार को पत्र भेजा, लेकिन अज्ञात कारणों से कोषागार ने पेंशन प्राधिकार को विभाग को वापस कर दिया। इससे गंगा देवी काफी हताश हो गईं।
कुछ समय पहले पूर्व कोषाधिकारी डीएस भंडारी के संज्ञान में यह मामला आने पर उन्होंने सूचना अधिकार का उपयोग कर पारिवारिक पेंशन का पुनर्स्थापना का प्राधिकार महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उत्तराखंड को भेजा। जहां से मामले को सुन कोषागार पिथौरागढ़ को भुगतान के लिए अधिकृत किया गया। कोषागार पिथौरागढ़ ने गंगा देवी को एक जनवरी 2016 से भुगतान किया गया है। पारिवारिक पेंशन शुरू होने पर गंगा देवी ने डीएस भंडारी का आभार जताया। उन्होंने कोषागार के अधिकारियों से पेंशन नियमों का पालन कर एक जनवरी 2016 से पूर्व की देय और शेष राशि का भुगतान करने की मांग की है।
सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मियों ने पत्रांक 164 का विरोध किया
टनकपुर (चंपावत)। सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक में समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। रोडवेज कार्यशाला में हुई बैठक में निगम मुख्यालय के दिनांक 11 नवंबर 2020 के जारी पत्रांक 164 का विरोध जताया गया। उन्होंने इस नियम के तहत हुई सेवानिवृत्ति, मृतक कर्मी की एसीपी एवं नकदीकरण आदि का पुरजोर विरोध किया। सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मियों ने ईपीएफओ से सेवानिवृत्त, मृतक कर्मचारियों को रुपये 7500 एवं डीए के अलावा मेडिकल देयकों का शीघ्र भुगतान शीघ्र करने की मांग उठाई। सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में खीमानंद जोशी ने संचालन किया। बैठक में मोहन देव भट्ट, नवल किशोर, हरीश ज्याला, सूरज भारद्वाज, मथुरा दत्त जोशी, केशव दत्त जोशी, फकीर चंद्र गुप्ता, ननुआ मल, गोविंद बल्लभ पाठक, विद्यासागर भट्ट आदि थे।