फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pending cases of teachers should be resolved soon

शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण हो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pending cases of teachers should be resolved soon
राजकीय शिक्षक संघ के अधिवेशन में मौजूद जिले भर के शिक्षक और शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि विभाग और शासन स्तर पर शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण किया जाए। शिक्षकों की मांगों पर विचार किया जाना चाहिए। वह सोमवार से शुरू हुए राजकीय शिक्षक संघ के पंचम द्विवार्षिक जिला अधिवेशन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

केएनयू जीआईसी में शुरू हुए अधिवेशन में जिला मंत्री प्रवीण रावल ने जिला कार्यकारिणी के पांच वर्षों में किए गए कार्यों और आय-व्यय के विवरण की जानकारी दी। इससे पहले अधिवेशन का शुभारंभ कांग्रेस विधायक मयूख महर ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के कंधों पर समाज और देश की भावी पीढ़ी के भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति को लेकर चर्चा भी की गई। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, कोषाध्यक्ष मनोज पांडेय ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद रहे
गढ़वाल मंडल अध्यक्ष रविंद्र राणा, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विजय गोस्वामी, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, प्रधानाचार्य महिमन सिंह कन्याल, अनुज श्रीवास्तव, डिगर देव कापड़ी, करन थापा, मुकेश उपाध्याय, एआर दताल, किशोर शाह, हरिदत्त पुजारी, नीरज जोशी, निरंजना पांडेय, विक्रम दिगारी, मोहित बिष्ट, मनोज पांडेय, दिनेश ओझा, मोहन चंद्र जोशी, गणेश शर्मा, बिजेंद्र लुंठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित हुए शिक्षक
जिले के विभिन्न विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रोशन लालवानी, हेम उपाध्याय, नीरज जोशी, राजेंद्र कन्याल, दिनेश भट्ट, राजेंद्र बोरा, भाष्करानंद जोशी, योगेश जोशी, प्रकाश उप्रेती आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री पद के लिए आज होगा चुनाव
पिथौरागढ़। राशिसं जिलाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री पद के लिए बुधवार को चुनाव होंगे जबकि छह पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध किया गया है। जिलाध्यक्ष पद के लिए शिक्षक भूपेंद्र भंडारी, राजीव जोशी और गोविंद बल्लभ भट्ट, संयुक्त मंत्री पद के लिए मोहित बिष्ट और योगेश पाल ने नामांकन कराया है। वहीं मंत्री पद पर प्रवीण सिंह रावल, उपाध्यक्ष पद पर संजय जोशी, महिला उपाध्यक्ष पद पर प्रीति वर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर नीला पंत, संगठन मंत्री पद पर करन थापा, आय व्यय-निरीक्षक पद पर दिनेश ओझा निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। संवाद

पिथौरागढ़ केएनयू जीआईसी में आयोजित राजकीय शिक्षक संघ के जिला अधिवेशन का शुभारंभ करते  विधायक मय?

पिथौरागढ़ केएनयू जीआईसी में आयोजित राजकीय शिक्षक संघ के जिला अधिवेशन का शुभारंभ करते विधायक मय?- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed