{"_id":"68c06267991301d4b707904b","slug":"passport-seva-kendra-will-open-soon-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-132328-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में जल्द खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में जल्द खुलेगा पासपोर्ट सेवा केंद्र
Tue, 09 Sep 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
अस्थायी पासपोर्ट कार्यालय के लिए स्थलीय निरीक्षण करते डीएम विनोद गोस्वामी। स्रोत : सूचना विभाग
पिथौरागढ़। पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की दिशा में प्रशासन की ओर से पहल की गई है। अस्थायी पासपोर्ट सेवा केंद्र कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया जाएगा। मंगलवार को प्रस्तावित स्थल का डीएम विनोद गोस्वामी ने डाक विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की कवायद लंबे समय से चल रही है। मुख्य पोस्टऑफिस में स्थान नहीं होने से आज तक पासपोर्ट कार्यालय नहीं खोला जा सका। अब अस्थायी पासपोर्ट सेवा केंद्र कलक्ट्रेट परिसर के पीछे वाले हिस्से में स्थापित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि पिथौरागढ़ में पासपोर्ट सेवा केंद्र की स्थापना से न केवल जनपद पिथौरागढ़ बल्कि पड़ोसी जनपद चंपावत और बागेश्वर के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
डीएम ने यह भी कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र को प्रधान डाकघर परिसर के आसपास स्थापित करना आवश्यक है ताकि बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और अन्य तकनीकी आवश्यकताओं का शीघ्र समाधान हो सके। इसके लिए प्रधान डाकघर परिसर में दो संभावित स्थान चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक स्थायी केंद्र की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक कलक्ट्रेट परिसर में अस्थायी पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित होगा। इस दौरान डाक अधीक्षक राजेश कुमार बिनवाल, एडीएम योगेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।