फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Passengers upset due to lack of trains in festive season

त्योहारी सीजन में गाड़ियों की कमी से यात्री परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Passengers upset due to lack of trains in festive season
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में बस के पहुंचते ही बस के अंदर जाते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। त्योहारी सीजन में घरों को लौट रहे लोगों को गाड़ियां नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि परिवहन निगम ने पिथौरागढ़ से दिल्ली और टनकपुर के लिए एक-एक बसें अतिरिक्त चलाई हैं। इसके बावजूद यात्रियों को वाहन नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में शनिवार को लखीमपुर खीरी, लखनऊ, दिल्ली, टनकपुर, हल्द्वानी सहित कई अन्य क्षेत्रों को जाने वाले लोगों की भारी भीड़ रही। वैसे परिवहन निगम की दिल्ली के लिए नौ बसें चलती हैं लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए निगम ने एक बस अतिरिक्त चलाई।
विज्ञापन

इसके अलावा पिथौरागढ़ से टनकपुर के लिए भी एक बस अतिरिक्त चलाई गई। अन्य रूटों पर भी रोडवेज बस सेवा चलती रही। बावजूद इसके यात्रियों को वाहन नहीं मिल पाए। स्थिति यह रही कि टनकपुर, हल्द्वानी और अन्य रूटों पर चलने वाले प्राइवेट टैक्सी वाहनों में भी यात्रियों की भीड़ रही। गाड़ियां स्टेशन में पहुंचते ही भर जा रही थीं। हालांकि दोपहर बाद यात्रियों की संख्या में कुछ कमी जरूरी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ पहुंची टायरों की खेप
पिथौरागढ़। लंबे समय से टायर नहीं मिलने से चार बसें रोडवेज की वर्कशॉप में खड़ी थी। शनिवार को टायरों की खेप पिथौरागढ़ पहुंची जिसके बाद खड़ी बसों में नए टायर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। रविवार से चार और बसें पिथौरागढ़ से संचालित की जाएंगी जिसके बाद घर लौट रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एक बस दिल्ली और एक बस टनकपुर के लिए अतिरिक्त चलाई गई है। टायर भी पहुंच चुके हैं। रविवार से चार और बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। -रविशेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed