फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parents have been running the school by depositing Rs 100 each for three years.

Pithoragarh News: तीन साल से अभिभावक सौ-सौ रुपये जमा कर चला रहे विद्यालय

Fri, 26 Apr 2024 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Parents have been running the school by depositing Rs 100 each for three years.
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेलमा रांथी में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। जिले में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेलमा रांथी में पांच साल से स्थायी शिक्षक नहीं है। सौ रुपये प्रति बच्चे से लेकर प्राइवेट शिक्षक की नियुक्ति कर अभिभावकों ने इस विद्यालय को संचालित कर रखा है। इसके बाद भी यहां शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। अभिभावकों ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एसडीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

धारचूला के ग्राम पंचायत रांथी धारचूला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेलमा रांथी में वर्तमान समय में 27 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में पांच वर्षों से सरकारी शिक्षक नहीं है। विद्यालय एक शिक्षामित्र के सहारे संचालित हो रहा है। पिछले तीन वर्षों से बच्चों के पठन-पाठन के लिए प्रति छात्र सौ रुपये अभिभावकों से जमा कर शिक्षक को वेतन दे रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि हमें अपनी जेब से ही पैसा जमा कर बच्चों को पढ़ाना है तो सरकारी विद्यालय में क्यों पढ़ाएं। उन्होंने नए शिक्षा सत्र में स्थायी शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने पर बच्चों के साथ धारचूला तहसील में आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। वहां ग्राम प्रधान केशर सिंह धामी सहित कई अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed