{"_id":"63961b71a8ffdd489a09b759","slug":"panchayat-should-come-forward-to-stop-child-crime-pithoragarh-news-hld4849354135","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बाल अपराध रोकने के लिए पंचायत आगे आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बाल अपराध रोकने के लिए पंचायत आगे आएं
विज्ञापन
जीजीआईसी कनालीछीना में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) पिथौरागढ़ की ओर से कनालीछीना ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों और जीजीआईसी में बालिकाओं के बीच जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें नाबालिगों के प्रति होने वाले अपराध रोकने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारी बताई गई।
सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष लक्ष्मी भट्ट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह हो रहे हैं। बालकों के प्रति लैंगिक अपराध बढ़ रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए गांवों में बाल कल्याण संरक्षण इकाई का गठन किया जाना है। इसके लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है। बाल विवाह, लैंगिक दुर्व्यवहार, बच्चों की नशाखोरी, बालकों के प्रति यौनाचार की घटनाएं रोकने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलने चाहिए। क्षेत्र प्रमुख सविता कन्याल, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार आदि ने भी कई सुझाव दिए।
इस दौरान समिति ने जीजीआईसी में भी जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य जगदीश कलौनी, रेखा रानी, बीईओ हेम चंद्र जोशी, प्रधानाचार्या मोनिका बिष्ट, हर्षिता पुनेठा, अंकिता, भागीरथी पोखरिया आदि ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह, पुलिस हेल्पलाइन, साइबर अपराध नियंत्रण की जानकारी दी। संगीत शिक्षिका हर्षिता पुनेठा ने संचालन किया।