{"_id":"677581c4af75cf1dc3080c0b","slug":"panchachuli-brightened-sun-first-day-new-year-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-122216-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नए साल के पहले दिन सूरज की किरणों से निखर आई पंचाचूली की आभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नए साल के पहले दिन सूरज की किरणों से निखर आई पंचाचूली की आभा
Wed, 01 Jan 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद दारमा और व्यास घाटी में मौसम बेहद खुशनुमा हो गया है। ग्रामीणों ने गुनगुनी धूप में कड़ाके की ठंड के बावजूद बर्फ का खूब आनंद उठाया।
बीते दिनों हुई बर्फबारी से दोनों घाटियों के घर बर्फ से ढक गए थे। अब धूप खिलने से धीरे-धीरे बर्फ पिघल रही है। धूप में पंचाचूली ग्लेशियर भी चांदी की तरह चमक रहा है। ग्राम दांतू के होम स्टे संचालक गुड्डू जंग, भूपेश दताल, जमन दताल, पानू दताल, महेश जंग और व्यास घाटी की अर्चना गुंज्याल ने बताया कि साल के पहले दिन मौसम सुहाना होने पर ग्रामीणों ने खूब मस्ती की।