{"_id":"5eede6108ebc3e42ef42e807","slug":"pamsyari-road-work-stopped-for-three-years-villagers-said-thanks-amar-ujala18","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से रुकी पमस्यारी सड़क का काम शुरू, ग्रामीण बोले धन्यवाद अमर उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से रुकी पमस्यारी सड़क का काम शुरू, ग्रामीण बोले धन्यवाद अमर उजाला
विज्ञापन
पमस्यारी सड़क को काटने के लिए जाती पौकलेड मशीन। संजू पंत डीडीहाट
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तीन साल से एक चट्टान के न कटने से रुकी हुई डीडीहाट पमस्यारी सड़क का काम फिर से शुरु हो गया है। सड़क का काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पमस्यारी सड़क का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। जिस पर एसडीएम केएन गोस्वामी ने संज्ञान लेते हुये पीएमजीएसवाई व संबधित ठेकेदार को तीन साल से रुकी सड़क का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये थे। पीएमजीएसवाई ने उक्त रुकी हुई ढ़ाई किमी सड़क की पुनः सर्वे कर ठेकेदार को कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। ठेकेदार ने नई सर्वे से रुकी हुई सड़क का निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के लिए पौकलेड मशीन को मौके पर पहुंचाकर कार्य प्रारम्भ करा दिया है।
नव युवक मंगल दल पमस्यारी के अध्यक्ष जीवन मेहरा ने कहा कि अमर उजाला व एसडीएम के प्रयासों से ही तीन साल से रुकी सड़क के फिर से बनने के आसार है। साढ़े सात किमी लम्बी सड़क का पांच किमी तीन साल पहले ही ठेकेदार ने काट दिया था। परंतु कठोर चट्टान व स्लाइड जोन के कारण यह सड़क आगे नही काटी जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन