Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pair of oxen missing, no fuel for power tiller

Pithoragarh News: बैलों की जोड़ी गायब, पावर ट्रिलर के लिए ईंधन नहीं

Tue, 19 May 2026 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 19 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Pair of oxen missing, no fuel for power tiller
पिथौरागढ़। बुवाई के मौसम में ईंधन संकट के कारण सीमांत जिले के 40 हजार से अधिक किसानों परेशानी हैं। बैलों से पारंपरिक खेती छूट गई है। मशीनों से खेतीबाड़ी के लिए ईंधन नहीं है। जिले में अधिकतर किसान पावर ट्रिलर पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने पिछले पांच सालों में चार हजार से अधिक पावर ट्रिलर किसानों को उपलब्ध कराए। मौजूदा हालात में पेट्रोल पंपों पर सिर्फ वाहनों में ही ईंधन भरने का नियम लागू है। इससे किसानों को पावर टिलर के लिए बोतल या जार में ईंधन नहीं मिल पा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि ईंधन नहीं मिला तो पॉवर ट्रिलर से बुआई नहीं होगी। खेत बंजर रह जाएंगे और आधुनिक कृषि हमारे लिए बर्बादी से कम नहीं होगी।
विज्ञापन


—

किसानों के लिए पेट्रोल पंपों तक पावर ट्रिलर पहुंचाना नामुमकिन

पेट्रोल पंप संचालकों के मुताबिक, बोतल या जार में डीजल-पेट्रोल देने पर पूरी तरह रोक है। ऐसे में यदि किसानों को पावर ट्रिलर के लिए ईंधन की जरूरत है तो उन्हें इसे पेट्रोल पंपों तक पहुंचाना होगा।दुर्गम जिले में यदि किसानों को पावर ट्रिलर को पेट्रोल पंप तक लाना होगा तो उन्हें इसके लिए वाहन बुक करने होंगे। ऐसे में साफ है कि किसानों के लिए इन मशीनरी को पंपों तक पहुंचाना लगभग नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


—

बोले किसान

कृषि विभाग ने आधुनिक खेती के दावे कर हमें पॉवर ट्रिलर तो उपलब्ध करा दिए। अब इनके लिए ईंधन नहीं मिल रहा है। यदि ईंधन नहीं मिला तो बुवाई नहीं कर सकेंगे और खेत बंजर छोड़ने होंगे। जिम्मेदारों को इसका कोई विकल्प खोजना होगा। - हरीश, कनालीछीना

—

पूर्व में कोई दिक्कत नहीं थी। अब पावर ट्रिलर के लिए ईंधन का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। बुवाई का सीजन चल रहा है। समय पर बुवाई नहीं हुई तो हमें इसकी मार सहनी होगी। प्रशासन को इस मामले पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। - पूरन सिंह, किसान, बुंगाछीना

—

देश में किसानों की हमेशा अनदेखी हुई है। आधुनिकता से जोड़ने के दावे कर पावर ट्रिलर उपलब्ध कराना हमारे लिए मुसीबत बन गया है। बैल पाले जाते तो यह दिन नहीं देखने पड़ते। फार्म मशीनरी के दावे हवाई हैं। - पुष्कर सिंह चौहान, बुंगाछीना


कोट

किसानों को फार्म मशीनरी के लिए ईंधन उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। यदि किसानों को मशीनरी के लिए ईंधन नहीं मिला तो दिक्कत होगी। इस समस्या का समाधान खोजने का प्रयास किया जाएगा। - अमरेंद्र चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed