फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Outrage over non-starting of Suringagad hydropower project

Pithoragarh News: सुरिंगगाड़ जल विद्युत परियोजना शुरू नहीं होने से आक्रोश

Sat, 30 Dec 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 30 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Outrage over non-starting of Suringagad hydropower project
मुनस्यारी में प्रधानमंत्री का पुतला दहन करते पंचायत प्रतिनि​धि। स्रोत: स्वयं
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री के लोकार्पण के दो वर्ष बाद भी सुरिंगगाड जल विद्युत परियोजना शुरू नहीं होने से आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी दी कि परियोजना तत्काल शुरू नहीं की गई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधि शनिवार को शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और पुतला फूंका। क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर सिंह कोरंगा ने बताया कि 30 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना का लोकार्पण किया था। कहा कि दो वर्ष बीतने के बाद भी परियोजना अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कहा कि यदि जिम्मेदार विभाग ने प्रधानमंत्री को झूठी सूचना दी है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि सुरिंगगाड़ जल विद्युत परियोजना शुरू होने के बाद आसपास के ग्रामीणों को इससे बिजली की आपूर्ति की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ठंड में लगातार विद्युत कटौती के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह बृजवाल, केदार वर्मा, कैलाश सुमत्याल, प्रधान नवीन राम, कृष्णा सिंह सायना, महेश रावत, शंकर सिंह धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed