फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Our country, our Himal, the land of Jas Sunu...

Pithoragarh News: हमरो देश हमरो हिमाल, जस सुनू की धरती...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Our country, our Himal, the land of Jas Sunu...
मुनस्यारी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी महोत्सव में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। छितकू हिमाल प्रोडक्शन ने हमरो देश हमरो हिमाल, जस सुनू की धरती चांदी को कपाल सहित कई गाने गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन

महोत्सव में बुधवार रात छितकू हिमाल प्रोडक्शन की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा महिला मंगल दल दुम्मर, बूंगा की महिलाओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्थानीय बिल्जू कॉलोनी के युवाओं, बच्चों और युवतियों ने उत्तराखंड हमारो मेरे मुलूक न्यारो की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू पांगती, छितकू हिमाल प्रोडक्शन के देवेंद्र सिंह पांगती, दीपू बृजवाल, जीतू जेष्ठा, किशोर बृजवाल आदि मौजूद थे। इसके अलावा बृहस्पतिवार दिन में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। देश-विदेश से घूमने आए पर्यटकों ने भी महोत्सव के कार्यक्रमों का आनंद उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed