{"_id":"6a591436c4c54286120a3b9d","slug":"operations-at-the-automated-testing-station-will-begin-soon-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-144374-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का जल्द होगा संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का जल्द होगा संचालन शुरू
Thu, 16 Jul 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का जल्द संचालन शुरू होगा। भवन निर्माण पूरा होने के बाद इसके लिए जरूरी उपकरण भी पहुंच चुके हैं। स्टेशन का संचालन शुरू होने से स्थानीय स्तर पर वाहनों की फिटनेस हो सकेगी। इसके लिए वाहन स्वामियों को टनकपुर या हल्द्वानी की दौड़ नहीं लगानी होगी।
चंडाक क्षेत्र के मैला में करीब दो साल पूर्व 10.11 करोड़ रुपये से ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ। लंबे समय से परिवहन विभाग और वाहन स्वामी इसके धरातल पर उतरने का इंतजार कर रहे थे। जल्द ही यह इंतजार खत्म होगा। परिवहन विभाग के मुताबिक, निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब स्टेशन में उपकरण स्थापित होने हैं जो उपलब्ध हो चुके हैं। जल्द ही इन उपकरणों को स्थापित कर स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक भी आएगा अस्तित्व में
मैला में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के साथ ही ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक भी अस्तित्व में आएगा। अब तक टेस्ट ट्रैक न होने से बगैर दक्षता परीक्षा के ही वाहन चालकों को डीएल जारी किए जा रहे हैं। ट्रैक बनने से इसमें वाहन चालकों की दक्षता आंकी जाएगी। इस परीक्षा में पास होने वालों को ही डीएल जारी होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
एआरटीओ कार्यालय भी होगा शिफ्ट
परिवहन विभाग के मुताबिक मैला में विभागीय कार्यालय का भवन भी बनकर तैयार हो चुका है। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के संचालन के साथ ही एआरटीओ कार्यालय को भी पुनेड़ी क्षेत्र से मैला में शिफ्ट किया जाएगा। नए कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही काम से पहुंचने वाला लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
-- -- -- -- --
मैला में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के लिए उपकरण पहुंच चुके हैं। इन्हें जल्द स्थापित कर स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कार्यालय भी मैला में ही शिफ्ट होगा।
-शिवांश कांडपाल, एआरटीओ(प्रवर्तन), पिथौरागढ़