फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One. year. imprisonment. driver. guilty. vehicle. accident.

Pithoragarh News: वाहन दुर्घटना के मामले में दोषी चालक को एक साल की सजा

Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
One. year. imprisonment. driver. guilty. vehicle. accident.
पिथौरागढ़। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अदालत ने वाहन दुर्घटना के मामले में दोषी चालक को एक साल की सजा सुनाई है। चालक को जानबूझकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त करने का दोषी करार दिया है। चालक को वाहन दुर्घटना में घायलों को 10-10 हजार रुपये प्रतिकर भी देना होगा।
विज्ञापन

मामले के अनुसार पांच अक्तूबर 2020 को मड़खडायत गांव में एक वृद्धा की मौत हो गई थी। परिजनों ने रामेश्वर घाट तक शवयात्रा के लिए एक बस बुक की। शवयात्रा के दौरान चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस को जानबूझकर तेज रफ्तार से दौड़ाया जो कि गुरना मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बस में सवार तीन-चार लोगों को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

मड़खड़यात की तत्कालीन ग्राम प्रधान हेमा मेहता ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी। पुलिस ने विवेचना कर चालक के खिलाफ साक्ष्य जुटाए और आरोप सही मिलने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 338 के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था, इस पर बृहस्पतिवार को निर्णय आया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने सभी पक्षों और गवाहों को सुनने के बाद आरोपी जगत सिंह को दोषी करार देते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 279 के तहत छह माह और धारा 338 के तहत एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दोनों सजा साथ-साथ चलेंगी।
वहीं न्यायालय ने धारा 357 के तहत एक माह के भीतर घायल पवन सिंह और आनंद सिंह को 10-10 हजार रुपये प्रतिकर के रूप में देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed