फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Resolved to curb child marriage

Pithoragarh News: बाल विवाह पर अंकुश लगाने का लिया संकल्प

Sun, 06 Sep 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 06 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Resolved to curb child marriage
बनबसा (चंपावत)। इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट किच्छा संस्था (आईएसडी) ने अपने ईस्ट चंपावत कार्यालय बनबसा में आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह को सामाजिक अपराध बता इस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर लोगों बाल विवाह पर अंकुश लगाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संस्था के निदेशक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बाल विवाह के खिलाफ भारत की पहल पूरी दुनिया के लिए संकल्प बन गई है। उन्होंने बताया कि भारत से उठी आवाज पर संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 27 नवंबर का दिन बाल विवाह, कम उम्र और जबरन विवाह को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। भारत सरकार ने भी वर्ष 2024 को इसी दिन जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन जैसे नागरिक समाज संगठनों को साथ लेकर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आईएसडी संस्था अब चंपावत जिले में भी बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएचटीयू सेल, एसएसबी, नेपाल की स्वयंसेवी संस्थाओं, बनबसा पुलिस से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के समन्वयक सोनी सिंह, अर्जुन सिंह और राधा चंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed