{"_id":"57409dfe4f1c1b0014ac78c2","slug":"one-million-liters-of-water-a-day-being-divided","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना बांटा जा रहा एक लाख लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना बांटा जा रहा एक लाख लीटर पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 21 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल से भीषण पेयजल संकट झेल रहे नगरवासियों को जल संस्थान, एसएसबी, आईटीबीपी, वेलफेयर सोसाइटी, यूथ सोसाइटी और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष किशन भंडारी ने बड़ी राहत पहुंचाई है। यह सभी मिलकर रोजाना एक लाख लीटर पानी बांट रहे हैं।
विज्ञापन
डीडीहाट-दूनाकोट मोटर मार्ग पर देवीसूना के पास के जलस्रोत से रोजाना नगर में एक लाख लीटर पानी को टैंकरों और पिकअप के माध्यम से बांटा जा रहा हैं। जल संस्थान अपने टैंकर और किराए पर लिए गए पिकअप से रोजाना 35 हजार लीटर पानी लोगों तक पहुंचा रहा है। एसएसबी 24 हजार लीटर, वेलफेयर सोसाइटी 2 हजार लीटर, आईटीबीपी 6 हजार लीटर एवं किशन भंडारी 35 हजार लीटर पानी को नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पानी बांट रहे हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने कहा कि अभी मई तक नगर में पानी की सप्लाई टैंकरों के माध्यम से जारी रहेगी।
विज्ञापन
बारिश होने से अभी प्राकृतिक जलस्रोतों में काफी कम पानी बढ़ा है। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि जब तक डीडीहाट में पानी की सप्लाई सामान्य नहीं होती, वह नगर में रोजाना पानी बांटने का काम करेंगे। एसएसबी के सेनानी राजेश ठाकुर ने भी मानसून आने तक पानी को बांटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बेड़ीनाग में लोग सिर्फ पेयजल जुटाने की चिंता में
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर की 15 हजार आबादी, 400 व्यापारियों और विद्यार्थियों को इस समय सिर्फ पेयजल का इंतजाम करने की चिंता है। लोग जल संस्थान का वाहन आने का इंतजार करते हैं। यदि किसी वाहन के आने में देरी हो गई तो लोगों की चिंता बढ़ने लगती है। ऐसा पहली बार हुआ है जब लोगों को पानी के वाहन का इंतजार करना पड़ रहा है। जिले के अन्य हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है, लेकिन बेड़ीनाग में अब तक बारिश ने गति नहीं पकड़ी है। इस कारण जलस्रोतों का स्तर नहीं बढ़ पा रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी संकट बना है लेकिन स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कम से कम मई तक टैंकरों से पानी बांटा जाएगा।